वायु प्रदूषण के मामले में मंगलवार को शाम छह बजे पटना रेड जोन में रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 302 रिकाॅर्ड किया गया, जो सोमवार की अपेक्षा 11 अंक अधिक है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक तारामंडल के आसपास जहरीली हवा का क्षेत्र बना रहा है। यहां एक्यूआई लेवल 363 रिकाॅर्ड किया गया। वहीं राजवंशी नगर में एक्यूआई लेवल 301 रहा।

पटना में मंगलवार की सुबह प्रदूषण स्तर सामान्य था। सुबह 11 बजे तक एयर क्वालिटी इंडेक्स 193 रहा। सड़कों पर वाहनों के संख्या बढ़ने के साथ ही प्रदूषण स्तर में भी लगातार वृद्धि होती गई। शाम साढ़े पांच बजे पटना एयर क्वालिटी इंडेक्स 299 रहा, जो शाम साढ़े छह बजे 302 तक पहुंच गया। इस दौरान शाम चार बजे तक तारामंडल के आसपास के क्षेत्र में एक्यूआई लेवल 361 था, जाे शाम छह बजे 363 हो गया।

वहीं राजवंशी नगर में शाम को चार बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 295 था, जाे छह बजे 301 हाे गया। गाजियाबाद देश का सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा है। यहां पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 429 रिकाॅर्ड किया गया, जबकि दिल्ली में एक्यूआई लेवल 367 रहा। देश में सबसे स्वच्छ हवा मिजोरम के आइजोल में रही, जहां एक्यूआई लेवल 18 रिकाॅर्ड किया गया। शिलांग में एक्यूआई लेवल 21 रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
As the day progresses, Patna's air is polluted, morning air quality index is 193, evening is 363


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lpGieV