नवंबर में पड़ने वाली सर्द ने पटना में 16 वर्ष तो गया में 50 साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया। पटना में नवंबर में 30 दिनों के अंदर औसत तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है, जबकि गया में औसत तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना में सबसे अधिक ठंड 23 नवंबर (9.4 डिग्री सेल्सियस) को थी। इससे पहले 28 नवंबर, 2006 को पटना में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था। गया में 24 नवंबर को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान था।

इससे पहले 29 नवंबर, 1970 को गया में 6.6 डिग्री सेल्सियस था। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी और शुष्क मौसम की वजह से दिसंबर के पहले सप्ताह में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर की तरह से आने वाली हवाओं की वजह से पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह दिल्ली और उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 72 घंटों के दौरान बिहार में इसका असर दिखाई देगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VoLLI7
0 Comments