स्टेट क्राइम रिकाॅर्ड ब्यूराे यानी एससीआरबी ने मंगलवार काे सूबे में हुए अपराध के आंकड़े जारी कर दिए हैं। उसके मुताबिक, 2019 में 7262 दंगे की वारदातें हुईं जाे 2018 में 10,276 थे। यानी दंगे में इस साल पिछले वर्ष के मुकाबले में 29.33% की कमी आई है। पिछले 5 साल में सबसे अधिक 13311 दंगे 2015 में हुए थे। वहीं दूसरी तरफ 2019 में 2018 के मुकाबले हत्या, लूट, डकैती, चाेरी, रेप, अपहरण जैसे संगीन अपराध में बढ़ाेतरी दर्ज की गई है।

एससीआरबी के डाटा के अनुसार, 2019 में बिहार में हत्या की 3138 घटनाएं हुईं जबकि 2018 में यह आंकड़ा 2934 था। यानी एक साल में 6.95 फीसदी हत्याएं अधिक हुईं। पिछले 5 साल में हत्या की सबसे अधिक 3178 वारदातें 2015 में हुई थीं।

डकैती और रेप में इजाफा

वहीं 2019 में रेप के 730 मामले दर्ज किए गए जबकि 2018 में 651। डकैती की बात करें ताे 2018 में जहां 280 घटनाएं हुईं वहीं 2019 में 391 केस हुए। 2015 में डकैती की कुल 426 वारदातें हुई थीं। चाेरी की घटनाओं में भी 2019 में 34971 घटनाएं दर्ज की गईं जबकि 2018 में 30916। यानी एक साल में चाेरी की 13.11 फीसदी की बढ़ाेतरी हाे गई।

2019 में 10707 अपहण हुए जबकि 2018 में यह डेटा 9935 था। 2015 में 7128, 2016 में 7324, 2017 में 8479 मामले आए थे। इसी तरह 2019 में लूट की 2398 केस हुए। यह पछले पांच साल में सबसे अधिक है। 2015 में लूट के 1640, 2016 में 1410, 2017 में 1594 व 2018 में 1731 केस हुए। 2018 के मुकाबले 2019 में 38.53 प्रतिशत लूट अधिक हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Riot decreased by 29% in 2019 compared to 2018, SACRB released 2019 crime data


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ofkunQ