मधुबन पंचायत में 2 दिसंबर से दो दिवसीय आदर्श भ्रमणशील मानस प्रचार संघ का 51 वां वार्षिक यज्ञाधिवेशन कारी साव के निवास स्थान पर मनाया जाएगा। आदर्श भ्रमणशील मानस संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ पंडित, उपाध्यक्ष सत्यनारायण मेहता, कोषाध्यक्ष विजेंद्र मेहता, मंत्री महेंद्र मेहता, क्षेत्रीय मंत्री लखन लाल मेहता, सदस्य रणविजय पासवान आदि इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं।

मानस संघ के सदस्यों ने बताया कि 51 वें वार्षिक अधिवेशन में अखिल भारतीय मानस प्रचार संघ के संस्थापक भोलानाथ किंकर जी महाराज, मानस मर्मज्ञ परमानंद प्रभुशरण जी महाराज और भागलपुर की मानस कोकिला संगीता सुमन प्रवचन देंगीं। कोषाध्यक्ष विजेंद्र मेहता ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीणों के दान से गरीब, निःसहाय व वृद्ध लोगों के बीच आदर्श भ्रमणशील मानस प्रचार संघ मधुवन के द्वारा लगभग दो दर्जन कम्बल वितरित किया जाएगा।
आयोजनकर्ता कारी साव ने बताया कि यज्ञाधिवेशन को लेकर तैयारी जोर-शो से चल रही है। भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। महिला और पुरुषों के अलग-अलग बैठने के लिए बैरिकेटिंग की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39szgn4