शादी विवाह के रश्म छेका तिलक होने के बाद कोविड-19 को लेकर शादी की तिथि 7 माह बाद बढ़ाकर नवम्बर 30 को कर दिया गया था। अचानक होने वाले दुल्हे ने दूसरी लड़की के साथ शादी कर लिया। जानकारी के अनुसार शेखपुरा जिला के शेखोपुर सराय निवासी सुनील शर्मा ने अपनी बेटी की शादी जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के महादेव विगहा निवासी तुलसी मिस्त्री के बेटे कुन्दन कुमार से तय किया था। सुनील ने यथा शक्ति दहेज के साथ-साथ सामान भी दिया था। तिलकोत्सव केे बाद विवाह बीते 26अप्रैल को ही सम्पन्न होना था।

लेकिन सरकार द्वारा कोविड गाइडलाइन के कारण विवाह की तारीख 30 नवम्बर के लिए बढ़ा लिया गया। इधर, जब शादी की तारीख नजदीक आई तो लड़की पक्ष के लोग विवाह कार्यक्रम की तैयारी करने में लग गए। इसी बीच लड़की पक्ष के लोगों को मालूम हुआ कि लड़का अधिक दहेज को लेकर दूसरी लड़की से विवाह तय किया है। जब तक मामला समक्ष में आता लड़का विवाह कर चुका था। लड़के की शादी होने की खबर मिलते ही लड़की के घर मायूसी छा गई।

इनके खिलाफ लड़की ने दर्ज कराया मामला
इस मामले में लड़की पूजा के बयान पर लड़के कुन्दन कुमार, लड़के के पिता तुलसी मिस्त्री, लड़का की मां, बहन नीलू देवी, रेखा कुमारी, दामाद सहित कुल दस लोगो क़ नामजद अभियुक्त बनाया है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आवेदन के आलोक मे प्राथमिकी दर्ज की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lkDShn