रविवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान की बैठक बकरौर में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि जगन्नाथ मंदिर बोधगया से संपर्क अभियान का शुभारंभ होगा। कार्यालय का शुभारंभ न्यू तारीडीह भागलपुर अनिल सिंह के मकान में, खंड संघचालक संजय कुमार सिंह डेल्टा होटल द्वारा हुआ। इसकी अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख आशीष अग्रवाल ने की।

उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य संत सत्य प्रकाश जी महाराज एवं अयोध्या रामजन्म भूमि मंदिर का प्रथम नींव रखने वाले एवं श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल करेगें। अभियान प्रमुख डॉ रामजन्म ने कहा कि 14 जनवरी को बाइक रैली निकाली जाएगी। विशेष आर्थिक टोली बनाया गया जिसमें संजय कुमार यादव, भोला मिश्रा, सतीश सिन्हा, डॉ सुबोध बिहारी, चंद्रमणि एवं महेंद्र प्रसाद का नाम घोषित हुआ।

कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह सोनल कुमार ने किया। अभियान को सफल बनाने में सह अभियान प्रमुख राजेश छोटी, कृष्णा जी, कुंदन प्रेम नायक, विवेक, दीपक, शिव शंकर, आदित्य, रौशन, श्रवण, देवानंद चौधरी, दयानंद कश्यप, सतीश सहित अन्य राम भक्त लगे हैं। कार्यक्रम का समापन विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shree Ram Janmabhoomi Temple Construction Fund dedication campaign begins on 15th


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35sCyE1