राजधानी में लग रहे जाम से निजात दिलाने लिए प्रशासन ने मंगलवार से विद्यापति मार्ग काे वनवे करने का फैसला किया था। सुबह 9 बजे ही तारा मंडल के सामने चाैराहे काे बंद कर दिया, पर थाेड़ी देर में जब लाेगाें काे दिक्कत हाेने लगी ताे उसे हटा दिया गया। बाद में यह फैसला लिया गया कि चार बजे से इस राेड काे वनवे कर दिया जाएगा। शाम चार बजे इसे वनवे कर भी दिया गया। यानी बेली राेड से विद्यापति मार्ग पर वाहन जाने दिया गया, पर विद्यापति मार्ग से तारामंडल के ठीक सामने चाैराहे के कट का बंद कर दिया गया।
म्यूजियम के सामने दक्षिणी फ्लैंक की भी बैरिकेडिंग कर दी गई। नतीजा यह हुआ कि मंदिरी और उसके आसपास के इलाके से बेली रोड की ओर आने वाली गाड़ियों का दबाव बुद्ध मार्ग से लेकर कोतवाली चौराहे पर बढ़ गया। वहां वाहनाें का पहिया थम गया। इससे पूरब से पश्चिम यानी फ्रेजर राेड, एग्जीबिशन रोड, पटना जंक्शन की ओर से बेली राेड जाने वाले वाहनाें की कतार लग गई।
इसका असर यह हुआ कि जाम न्यू डाकबंगला, स्टेशन राेड से लेकर भट्टाचार्य माेड़ तक जाम लग गया। बेली राेड पर भी आयकर गाेलंबर तक जाम का नजारा था। दो किलाेमीटर की दूरी तय करने में एक घंटे का समय लग गया। शाम में वैसे भी पीक ऑवर में इस राेड पर जाम लगता है।
अचानक हुए यातायात बदलाव से लोग हलकान
जानकाराें के अनुसार, पहले भी विद्यापति मार्ग काे वनवे किया गया था, पर यह सफल नहीं रहा था। सफल नहीं हाेने की वजह यह है कि जाे साेमवार तक सिस्टम था, उसमें यह हाे रहा था कि ट्रैफिक पुलिस हाथ दिखाकर आयकर गाेलंबर से डाकबंगला चाैराहा की ओर जाने वाले वाहनाें काे थाेड़ी देर पास कर राेक देती थी और फिर विद्यापति मार्ग वाले वाहनाें काे छाेड़ देती थी। इससे काेतवाली थाना के पास जाम लग रहा है। काेतवाली थाना के पास से ही डाकबंगला चाैराहा है। डाकबंगला चाैराहा जहां जाम हुआ ताे फिर चाराें ओर जाम लगना ही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33vE3QY
0 Comments