कांटी मेरी पैतृक भूमि तो सकरा मातृभूमि है। यह बात मंगलवार को मछही में आयोजित अभिनंदन समारोह में नवनिर्वाचित विधायक अशोक कुमार चौधरी ने कही। उन्होंने शिक्षा को दुरुस्त करना अपनी प्राथमिकता बताई। विभुदेव सिंह और राम कुमार सिंह ने सकरा विधायक को मंत्री बनाए जाने की मांग की। युवा नेता अनिल कुमार ने जर्जर सड़क, पुल की समस्या से संबंधित मांग पत्र साैंपा।
कार्यक्रम में जदयू प्रखंड अध्यक्ष साधुशरण कुशवाहा, भाजपा के कपिलेश्वर प्रसाद, यशवंत प्रसाद कुशवाह, अमरेश कुमार, सकल देव साह, राम नंदन प्रसाद, राकेश कुमार, राम लखन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इधर, मछही के नेत्र रोग से पीड़ित सुरेंद्र पासवान की बेटी की शादी के लिए उन्हाेंने एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने चुनाव से पहले वादा किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3muuqcQ
0 Comments