पानापुर हवेली पंचायत क्षेत्र अंतर्गत दामोदरी व श्यामपुर भोजा गांव के बीच दो गुटों के बीच झड़प हो गई, जिसमें मोहम्मद मुमताज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। स्थानीय पंचायत समिति सदस्य मुन्ना शाही ने कहा कि बच्चों के झगड़े के विवाद को लेकर अभिभावक आपस में भिड़ गए। मोहम्मद मुमताज के परिजनों ने पानापुर ओपी में शिकायत दर्ज कराई है।
पत्नी को जहर देकर बेहोश करने वाले पति को जेल
साहेबगंज | बैतापुर गांव में पत्नी को जहर देकर जान मारने के प्रयास में गिरफ्तार पति राजीव सिंह को पुलिस ने मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। विदित हो कि इस मामले में पुत्री सुरभि कुमारी ने पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36tcBp1
0 Comments