उच्च विद्यालय साहेबगंज के समीप बाइक व बोलेरो की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान केसरिया थाना के तेलिया बहरना गांव के प्रकाश साह के 18 वर्षीय पुत्र सतेन्द्र कुमार उर्फ सलेम व साहेबगंज के रामपुर सितुआही गांव के वीरेंद्र भगत के 15 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार के रूप में हुई।

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। सतेन्द्र कुमार उर्फ सलेम की माैत इलाज के लिए भेजे जाने के दाैरान हाे गई। इधर, कांटी के छपरा में कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार मामूली रूप से घायल हो गया। इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qkUhGk