अहियापुर व ब्रह्मपुरा बाॅर्डर इलाके में पुलिस टीम ने छापेमारी कर अवैध ढंग से शराब बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने फैक्ट्री से विदेशी शराब के विभिन्न ब्रांड का रैपर, काॅर्क, बाेतल, कार्टन, व शराब बनाने की अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस की छापेमारी हाेते ही फैक्ट्री संचालक व मजदूर फरार हाे गए। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

इधर, अहियापुर थाने की पुलिस ने शेखपुर ढाब से एक मकान में रखे गए 26 कार्टन विदेशी शराब जब्त किया है। शराब एक जर्जर मकान में छिपाकर रखा गया था। पुलिस शराब तस्करों काे चिह्नित करने में जुटी है। इधर, ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर शराब तस्करी के पांच अाराेपियाें काे गिरफ्तार किया है। सभी से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fVhqKE