केबीसी शो में धार्मिक भावना आहत करने का आरोप लगाते हुए सिकंदरपुर न्यू एरिया मोहल्ला निवासी चंद्रकिशोर पराशर ने सीजेएम कोर्ट में गुरुवार को परिवाद दायर कराया। इसमें सिने स्टार अमिताभ बच्चन, निर्देशक अरुणशेष कुमार, राहुल वर्मा व बोर्ड इंटरटेनमेंट टेलीविजन के चेयरमैन मंजीत सिंह, सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन के सीईओ एनपी सिंह, सोनी टेलीविजन के मालिक और शो के प्रतिभागी बेजवारा विल्सन को आरोपी बनाया गया है।
परिवाद को ग्रहण के बिंदु पर सीजेएम कोर्ट में 3 दिसंबर को सुनवाई होगी। 30 अक्टूबर को केबीसी में बेजवारा विल्सन से सवाल पूछा गया था कि 25 दिसंबर 1927 को डाॅ. भीमराव अंबेडकर और उनके अनुयायियों ने किस धर्मग्रंथ की प्रतियां जलाई थीं। उत्तर के चार विकल्प थे। पहला विष्णु पुराण, दूसरा भागवत गीता, तीसरा ऋग्वेद और चौथा मनुस्मृति। शो देखकर वादी बीमार हो गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JgwBls
0 Comments