राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जेल से बाहर आने का इंतजार और बढ़ गया है। उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई अब 11 दिसंबर तक टाल दी गई है। यह सुनवाई दुमका कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े मामले में सुनवाई होनी थी। इस मामले में लालू प्रसाद को जमानत हो जाती तो वे जेल से बाहर आ जाते।
चारा घोटाले के 4 मामलों में से 3 में जमानत लालू प्रसाद यादव को जमानत मिल चुकी है।

लालू प्रसाद मामले में रांची हाईकोर्ट में हो रही सुनवाई को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उम्मीदें थीं। सुनवाई शुरू होने से पहले राबड़ी देवी ने लालू की जमानत पर कहा है कि अदालत का जो फैसला आएगा मंजूर है। वहीं भाई वीरेंद्र ने कहा है कि NDA साजिश कर रही। NDA नहीं चाहती है कि लालू प्रसाद जेल से बाहर आएं। लेकिन हमें उम्मीद है लालू प्रसाद बाहर आएंगे। न्यायालय पर पूरा भरोसा है।

कांग्रेस विधायक अजित शर्मा ने कहा कि लालू प्रसाद को जमानत मिलेगी। बेवजह साजिश कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

लालू प्रसाद को बेल मिलने के बयान पर भााजपा का हमला
विधायक विनोद नारायण झा ने लालू की जमानत पर कहा-क्या राजद को जज से बात हुई है। ये लोग कभी नहीं सुधर सकते। न्यायपालिका के फैसले पर टिप्पणी करते हैं। NDA विधायकों को तोड़ने की असफल कोशिश करते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fD3Vzc