विधानसभा चुनाव से एक रात पहले वोटरों को शराब व रुपए बांटते पकड़े गए शिक्षक सुबोध कौशिक के पुलिस कस्टडी से भागने के मामले में आईजी मद्य निषेद्य ने शुक्रवार को मीनापुर थानेदार इंस्पेक्टर अविनाश चंद्र को निलंबित कर दिया। मामले की विभागीय जांच मद्य निषेद्य पटना की टीम कर रही थी।

जांच रिपोर्ट में थानेदार की भूमिका संदेहास्पद आने के बाद आईजी मद्य निषेध ने यह कार्रवाई की है। सुबोध कौशिक के भागने के मामले में इंस्पेक्टर ने स्वयं के बयान पर मीनापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33lDxVu