शेखपुरा में आज ही के दिन 2017 में दैनिक भास्कर का उदय हुआ। अपने स्थापना काल से भास्कर लगातार खबरों के साथ-साथ कई सामाजिक कार्यों में भी अपनी सहभागिता दिखाई है। जिले में छात्र-छात्राओं के प्रोत्साहन के लिए मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजन किया गया। जिसमें जिले के हजारों छात्रों ने शिरकत की। इसके साथ ही पर्यावरण की रक्षा के लिये कई स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किये गये। वहीं, पोर्न साइट्स पर प्रतिबंध लगाने को लेकर कैम्पेन चलाकर लोगो को जागरूक किया गया। साथ ही पोर्न पर प्रतिबंध लगने को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया को जनसमूह तक पहुंचाया गया। वस्त्रदान अभियान चलाकर लोगो के बीच जाकर उनसे कपड़ा इकट्‌ठा कर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sheikhpura Bhaskar completes three years


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lqGc6w