विधानसभा के पांचवे और अंतिम दिन विपक्ष का जबरदस्त हंगामा जारी है। सदन की कार्यवाही का आज अंतिम दिन है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। सदन के बाहर राजद और वाम दल के विधायक धान खरीद को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उधर, विधान परिषद की कार्यवाही भी शुरू हो गई है। विपक्षी सदस्य आसन के पास पहुंच कर नारेबाजी कर रहे हैं। कृषि बिल वापस लेने के लिए लगातार प्रदर्शन जारी है।

राजद ,कांग्रेस और वामदलों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। हाथ में पोस्टर और बैनर लिए जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। यहां भी लव जिहाद का मामला गरमाया तो वहीं किसानों के मसले को लेकर विपक्षी हमलावर हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विधानसभा के बाहर किसानों के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा जारी है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o3AgC6