वैशाली जिले के इमादपुर चौक पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल हैं। पटना-मुजफ्फरपुर हाइवे पर ट्रक ने सामने से आ रही ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार रणधीर कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वह भगवानपुर के हंसी मलाई का रहनेवाला था।

सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं लोग।

हाइवे पर प्रदर्शन

हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। लोगों ने सभी को एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया। सभी घायल एक ही परिवार के बताए जाए रहे हैं। परिजनों ने हाइवे को जाम कर दिया है। शव को बीच सड़क पर रखकर लोग हंगामा कर रहे हैं। पटना मुजफ्फरपुर हाइवे एकदम से ठप हो गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सड़क हादसे में मौत के बाद हाइवे पर आवागमन को लोगों ने किया ठप।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33i0YyX