सोमवार की सुबह दशरथपुर से आटो पर सवार होकर गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत करबल्ला के समीप दीवार से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में ऑटो पर बैठी पांच महिलाएं घायल हो गयी। सभी को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार दशरथपुर निवासी सुनील रजक, उसकी पत्नी रेखा देवी के अलावा गांव की सिहंता देवी, रिंकू देवी, राधा देवी और मुन्नी देवी ऑटो से गंगा स्नान करने मुंगेेर आ रहे थे। इस दौरान करबल्ला के समीप अचानक एक बच्चा सड़क पर तेजी से दौड़ गया जिसे बचाने के क्रम में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दीवार से जा टकराया।

इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार 55 वर्षीय राधा देवी के सर में अधिक चोट आयी। जबकि रेखा देवी, सिहंता देवी, रिंकू देवी और मुन्नी देवी को भी आंशिक चोटें आयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33vxhup