उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवा पश्चिमी उत्तरप्रदेश तक पहुंच चुकी हैं। शनिवार शाम तक इसके बिहार पहुंचने की संभावना है, जिससे यहां के कई जिलों का पारा गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। दो-तीन दिनों के बाद मौसम में हल्का बदलाव होगा और आसमान में बादल छा सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के वैज्ञानिक सुधांशु कुमार का कहना है कि पिछले 24 घंटे में पटना और गया में रात के पारा में गिरावट दर्ज की गई।
इससे ठंड बढ़ी है। 5.6 डिग्री के साथ गया सबसे ठंडा रहा। पटना में भी न्यूनतम पारा में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम 22.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। धूप खिलने से अधिकतम पारा अभी सामान्य के आसपास है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38816nP
0 Comments