घरों में चोरी करने वाले दीघा थाने के कुर्जी के विकास नगर के रहने वाले चिंटू कुमार को पुलिस ने चोरी के दो मोबाइल के साथ पटना जंक्शन से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे आरपीएफ ने आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर बीके सिंह ने कहा कि चिंटू शातिर चोर है। उसने मीठापुर में एक घर से दो मोबाइल चुराए थे।

उसके बाद वह चोरी के फिराक में ही पटना जंक्शन पहुंचा था। जंक्शन पर गश्ती कर रही आरपीएफ की टीम को चिंटू पर शक हुआ और उसे हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ के बाद चिंटू ने स्वीकार कर लिया कि वह मोबाइल चोरी कर जंक्शन पहुंचा था। वह पहले भी दीघा थाने से जेल जा चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b7Kzlz