दो-तीन दिनाें में रात के तापमान में गिरावट अाएगी। दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक कमी आएगी। इससे नए साल में ठंड बढ़ने की प्रबल संभावना है। मौसमविदों का कहना है कि दिन के तापमान में कोई खास परिवर्तन के आसार नहीं दिख रहे हैं, लेकिन रात का पारा गिरेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के वैज्ञानिक दिनेश कुमार भारती ने बताया कि पश्चिमोत्तर उत्तरप्रदेश के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण बन रहा है, जिससे बिहार के कई इलाकाें में सुबह में कोहरा छाए रहने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क बना हुआ है। न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हुई है, जबकि अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है। राज्यभर में डेहरी में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, जबकि गया में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34UnLly
0 Comments