बामेति के सौजन्य से राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र मुशहरी और राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र वासुदेव फार्म दरभंगा में लीची और मखाना उत्पादन की आधुनिक खेती के मुद्दे पर किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह जानकारी आत्मा मुजफ्फरपुर के परियोजना निदेशक भूपेंद्र मणि त्रिपाठी और उप परियोजना निदेशक विनोद कुमार सिंह ने दी।

बताया कि लीची अनुसंधान केंद्र में 5 से 7 जनवरी और 12 से 14 जनवरी 2021 तक दो चरणों मे किसानों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाना है। उधर, मखाना अनुसंधान केंद्र दरभंगा में 5 से 7 जनवरी 2021 तक प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KRTGfk