बकाया पैसा मांगने पर दो युवकों ने एक दुकानदार को पीट दिया। जिसके कारण वह जख्मी हो गया। घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के शिक्षक कॉलनी की है। जख्मी दुकानदार शोषित रंजन सिंह उसी कॉलनी का रहने वाला है। घटना के बाद उसका इलाज रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। जख्मी दुकानदार ने रफीगंज थाना में कार्रवाई के लिए एक आवेदन दिया है।

जिसमें उसने कहा है कि महादेव घाट निवासी उपेंद्र मिस्त्री, बंटी मिस्त्री व सोनू मिस्त्री उसके दुकान पर पहुंचा । जिसके बाद उसने 3900 रुपये बकाया पैसा मांगा। जिसके बाद लोगों ने उसके साथ गाली-ग्लौज करने लगे और विरोध करने पर पीट दिया। जिसमें वह जख्मी हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33o3svQ