सोहसराय थाना इलाके के हाइवे पर आज सुबह एक बड़ी दुर्घटना हुई है। पुलिस जीप और बोलेरो की जबरदस्त टक्कर हो जाने से एक सब इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए जबकि बोलेरो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि सोहसराय थाना की गश्ती जीप आशा नगर के समीप से गुजर रही थी उसी दौरान बख्तियारपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार में बोलेरो ने पुलिस की जीप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जगह पर गड्ढा रहने के कारण यहां हमेशा इस तरह का हादसा होता रहता है। बावजूद इसके इस गड्ढे को ठीक करने की दिशा में कार्रवाई नहीं की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police car and Bolero collide in Nalanda, six policemen injured, including sub-inspector, flew to Bolero


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39lmYNt