जिला स्तरीय कला उत्सव के लिए माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के संगीत शिक्षक प्रतिभागियों के आवेदन सोमवार ले सकेंगे। इसमें 9वीं से 12वीं तक के छात्र शामिल हो सकते हैं। कला उत्सव के तहत एक छात्र और एक छात्रा 9 विधाओं में से किसी एक पर आवेदन कर सकते हैं।

सभी स्कूलों की ओर से आवेदन भेजने के बाद जिला स्तर पर गठित निर्णायक मंडल की ओर से प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया जाएगा। ऑनलाइन देखी जाने वाली प्रस्तुतियों में से निर्णायक मंडल प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता का फैसला जिला स्तर पर करेंगे। इसके बाद 12 दिसंबर के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें जिले से चुने गए प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रस्तुति देनी होगी। इसका लाइव प्रसारण राज्य निदेशालय की ओर से किया जाएगा। राज्य स्तरीय निर्णायक मंडल विभिन्न जिलों से कलाओं की प्रस्तुति देखने के बाद विजेताओं का फैसला करेगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए अपलोड की जाने वाली प्रस्तुति की वीडियो रिकॉर्डिंग करानी होगी। प्रस्तुतियों के लिए कॉमर्शियल गीत या संगीत का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। गुणवत्ता शिक्षा संभाग प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया, सांस्कृतिक विरासत व जीवंत विविधता के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए कला उत्सव का आयोजन हाे रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o5jqDc