शहर के छह केंद्र पर बिहार पुलिस की परीक्षा 29 नवंबर रविवार को होगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10-12 बजे तक होगा जिसमें प्रथम पत्र हिन्दी विषय की परीक्षा होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 02:30-04:30 बजे तक होगी जिसमें सामान्य अध्ययन विषय की परीक्षा होगी। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग रविवार को पुलिस अवर निरीक्षक, अवर निरीक्षक (परिचारी), सहायक अधीक्षक कारा ( सीधी भर्ती) और सहायक अधीक्षक कारा (भूतपूर्व सैनिक) के पद के लिए लिखित परीक्षा लेगा।

कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर डीएम रोशन कुशवाहा ने सभी केंद्राधीक्षकों को कड़ा निर्देश दिया है। कहा है कि परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली जाए इसके बाद ही उन्हें परीक्षा हॉल के भीतर इंट्री दिया जाए। प्रथम पाली की परीक्षा के लिए सुबह 8:30 बजे से इंट्री दिया जाएगा। वहीं दूसरी पाली में एक बजे से परीक्षार्थियों को इंट्री मिलेगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

साथ ही परीक्षा अवधि के अंतिम 30 मिनट में किसी भी अभ्यर्थी को टॉयलेट, जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बताया कि सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करते हुए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सख्ती से करने का निर्देश दिया गया है। सभी परीक्षा केंद्र पर ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। परीक्षार्थियों पर नकेल कसने के लिए परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

केन्द्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं रहेंगी वर्जित
परीक्षा में मोबाइल फोन, कोई भी लिखित सामग्री, प्रवेश-पत्र पर कोई लेख, सादा कागज, क्लिपबोर्ड, स्लाइड रूल, केलकुलेटर, ब्लू टूथ उपकरण, डिजिटल डायरी, पामटॉप, पीडीए या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षार्थी लेकर नहीं आएंगे। यदि कोई भी परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ पाया जाता है तो उसे उसी समय परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33szaIx